फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   By-election: 11 nominations for two vacant posts

रिक्त दो प्रधान पदों पर 11 नामांकन

Sun, 12 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
By-election: 11 nominations for two vacant posts
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त प्रधान पद की दो और ग्राम पंचायत सदस्य की 142 सीटों पर रविवार को नामांकन पर्चे दाखिल हुए। प्रधान पद के लिए 11 पर्चे जमा हुए। सोमवार को पर्चों की जांच और 14 दिसंबर को तीन बजे तक नाम वापसी हागी। इसी तारीख को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 20 दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी। ब्लॉक की हफीजाबाद ग्राम पंचायत की रिक्त प्रधान सीट पर सात पर्चे दाखिल हुए। नामांकन कराने वालों में दिवंगत प्रधान मंशाराम की पत्नी मालती व पुत्र आशीष भी शामिल रहे।
विज्ञापन

बिछिया। रिक्त एक प्रधान पद पर चार नामांकनपत्र दाखिल हुए। एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदार ने भी पर्चा भरा। बिछिया में ग्राम प्रधान रहीं रानी यादव की हादसे में मौत के बाद रिक्त प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। नामांकन कराने वालों में दिवंगत पूर्व प्रधान रानी की सास भगवानदेई के अलावा तीन अन्य शामिल रहीं। कोटरा गांव में पंचायत सदस्य का एक नामांकन पत्र भी दाखिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा। ग्राम पंचायत भदनांग के रिक्त ग्राम पंचायत के दो सदस्यों के लिये निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। ब्लाक परिसर में दोनों पदों पर एक-एक दावेदार ने नामांकन कराया। फतेहपुर चौरासी में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त छह पदों के लिए प्रत्येक पद पर एक, एक ही पर्चा दाखिल हुआ।

मौरावां। ब्लाक हिलौली में चार ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त होने के कारण उपचुनाव के लिए चार ही दावेदारों ने नामांकन कराया। ऐसे में इन सभी का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि प्रधान पद की दो रिक्त सीटों के लिए 11 नामांकन हुए हैं। वहीं पुरवा, हिलौली, फतेहपुर चौरासी आदि ब्लाक क्षेत्र की रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों में निर्विरोध नामांकन की स्थिति बन रही है। हालांकि इसकी घोषणा नाम वापसी के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed