{"_id":"651476fa790efe2f460783c4","slug":"businessmans-account-crosses-rs-9-lakh-case-filed-unnao-news-c-217-1-sknp1022-4466-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कारोबारी के खाते से नौ लाख पार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कारोबारी के खाते से नौ लाख पार, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। कारोबारी के खाते से नौ लाख की रकम पार हो गई। मामले में एसपी के आदेश पर राधानगर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
राधानगर थाने के जयरामनगर निवासी अभिजीत पटेल फर्म शिव इंटरनेशनल के संचालक है। फर्म से ठेकेदारी व अन्य काम करते हैं। एसपी से शिकायत में बताया कि उनका खाता बैंक आफ बडौदा सिविल लाइन में है। वह बैंक में 13 अक्तूबर 2022 को रुपये स्थानांतरण करने पहुंचा। खाते में 100 रुपये होने का पता लगा। खाते में नौ लाख दो हजार 158 रुपये थे।
बैंक से पता लगा कि चार अक्तूबर को दो बार में आनलाइन रुपये ट्रांसफर हुआ है। पहली बार में चार लाख दो हजार और दूसरी बार में पांच लाख रुपया ट्रांसफर हुआ। बैंक से लिंक मोबाइल नंबर तीन अक्तूबर बंद किया गया था। कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर बात करने पर चालू हुआ था। इस दौरान बैंक के मैसेज आना बंद हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।