{"_id":"609c28cde23a1c28e4480f71","slug":"businessman-shot-dead-in-bangarmau","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में गोली मारकर पिपरमिंट कारोबारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में गोली मारकर पिपरमिंट कारोबारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 13 May 2021 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बांगरमऊ
अमर उजाला नेटवर्क, बांगरमऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 May 2021 12:43 AM IST
सार
- अहाते में गाय का दूध निकालने गया था, घटना के बाद सीओ मौके पर
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के माढापुर मार्ग पर पिपरमिंट व्यापारी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर के मोहल्ला हटिया निवासी सतीश गुप्ता उर्फ टिकई (45) पुत्र श्रीकृष्ण गुप्ता नगर के माढापुर मार्ग पर अपनी निजी दुकान में पिपरमिंट का तेल (मेंथा ऑयल) किसानों से खरीद बिक्री का कारोबार करता था।
विज्ञापन
दुकान के पीछे बने अहाते में गाय भी पाल रखी हैं। बुधवार देर शाम वह अपने घर से कार लेकर से गाय का दूध निकालने गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसके मोबाइल पर कई बार काल की। मोबाइल न उठने पर यह उनका बेटा मोहित व परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अहाते के अंदर दाखिल हुए तो उनके होश उड़ गए। सतीश गुप्ता जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। सिर में गंभीर चोट देख और उनके सर से खून निकलता देख आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ आशुतोष कुमार व कोतवाल अनिल सिंह सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर पुलिस को कारतूस का खोखा मिला है। सीओ ने बताया घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।