फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   buses goes in election

चुनाव में गईं बसें

Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
buses goes in election
उन्नाव। पहले चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में पुलिस बलों को भेजने के लिए उन्नाव डिपो से 40 बसें भेजी गई हैं। रविवार को बसें न मिलने से यात्री परेशान दिखे। बस अड्डे और हाईवे पर यात्रियों की भीड़ रही। लखनऊ और कानपुर से आ रही बसें भरी रहीं। अधिकांश बिना रुके ही चली गईं। मुसाफिरों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रक, लोडर, टेंपो का सहारा लिया। अब 15 फरवरी तक यही स्थिति रहने की आशंका है।
विज्ञापन

पुलिस और होमगार्ड जवानों को ले जाने के लिए रविवार को जिले से 40 बसें पुलिस लाइन भेजी गईं। रोडवेज बसें कम होने से लोकल रूट उन्नाव-बांगरमऊ, पुरवा, मौरावां, भगवंतनगर के साथ लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बसें 15 फरवरी को लौटेंगी और 16 फरवरी से निर्धारित रूट पर लौटेंगी। तब तक यात्रियों को मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

एआरएम मो. असफाक ने बताया कि अलग-अलग मार्गों पर बसों की संख्या घटाई गई है। लोकल मार्गों पर चक्कर बढ़ाए जा रहे हैं। ताकि दैनिक यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर घटी संख्या
दिल्ली रूट पर चलने वाली 10 बसें, लखनऊ-कानपुर रूट की 20 बसें, जिले के लोकल तहसील रूटों की छह और पूर्वांचल के रूटों पर चलने वाली चार बसों को चुनाव के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed