फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bus truck collision 13 yatri injured

उन्नाव : एक्सप्रेसवे पर ट्रक में टकराई बस, 13 नेपाली यात्री घायल, चार गंभीर

Sat, 13 Aug 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bus truck collision 13 yatri injured
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 13 नेपाली यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

बस नेपाल के पोखरा से 36 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गहरपुरवा गांव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में चावल लदे ट्रक ने बस के अगले हिस्से में टक्कर मार दी। हादसे में पोखरा निवासी चालक धनेश्वर (40) गंभीर रूप से घायल हो गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मंजू देसाई (45), भानुभगत (52), प्रीती (32), गीता (35), अनीता विष्ट (38), अंजू थापा (29), उनकी बहन मंजू (35), अमृत (34), संदीप बहादुर (29) और शंकर (39) सहित 13 यात्री घायल हो गए। एक्सप्रेसवे चौकी प्रभारी थान सिंह के साथ पीआरवी व यूपीडा की टीम घटनास्थल पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने बस चालक धनेश्वर, मंजू देसाई, भानु भगत और प्रीती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बस को टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ओपी राय भी मौके पर पहुंचे। एआरटीओ प्रवर्तन एके सिंह को भी सूचना दी गई। उन्होंने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीशचंद्र वर्मा से बात की। एआरटीओ ने बताया कि अन्य यात्रियों को सुबह दस बजे दूसरी बस से दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed