फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student dies due to bus collision in Unnao, friend injured and driver arrested

Unnao News: बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत, सहेली गंभीर रूप से घायल, चालक गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2022 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 01:18 AM IST
सार

बीघापुर थाना क्षेत्र में उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्राओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
 

विज्ञापन
student dies due to bus collision in Unnao, friend injured and driver arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के बीघापुर में स्कूल से घर लौट रहीं छात्राओं की साइकिल में उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली घायल हो गई। चालक को बस सहित पुलिस ने पकड़ लिया है।

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव कठार निवासी भोला की सिंह की बेटी प्रियांजलि (12) कक्षा छह की छात्रा थी। इसी गांव के राजेंद्र पासवान की बेटी शांति (14) कक्षा सात की छात्रा है। शनिवार को दोनों रुझेई के रामनाथ इंटर कॉलेज गईं थीं।
विज्ञापन

छुट्टी के बाद साइकिल से घर आते शाम करीब चार बजे उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर कठार गांव के पास कानपुर से रायबरेली जा रही रोडवेज बस ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं उछलकर दूर जा गिरीं। लोगों ने बस को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्रियांजलि को मृत घोषित कर दिया जबकि शांति का इलाज चल रहा है। एसओ विनोद कुमार मिश्रा घटनास्थल पहुंचे और बस चालक को हिरासत में ले लिया। बेटी की मौत से मां ममता बदहवास हैं। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed