फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bus overturned after collision, youth dies, nine injured

टक्कर के बाद पलटी बस, युवक की मौत, नौ घायल

Tue, 02 Mar 2021 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Bus overturned after collision, youth dies, nine injured
मोहान-मलिहाबाद मार्ग पलटी पड़ी वॉल्वो बस। - फोटो : UNNAO
हसनगंज। मोहान-मलिहाबाद मार्ग पर मंगलवार भोर पहर सड़क पार कर रहे मानसिक बीमार अज्ञात युवक को टक्कर मारकर वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ यात्री घायल हो गए। टक्कर से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने दूसरी बस से गंतव्य को भेजा है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से लगभग 35 यात्रियों को लेकर वॉल्वो बस सोमवार देर रात दिल्ली के लिए निकली। मंगलवार तड़के पांच बजे हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के माधौरा गांव के पास सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मारकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 35 यात्रियों में नौ घायल हो गए। टक्कर से घायल युवक गंभीर रूप से घायल युवक व यात्रियों को सीएचसी हसनगंज पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस में बैठा गंतव्य के लिए रवाना किया। गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार था। वह क्षेत्र में कई दिनों से घूम रहा था। घायल यात्री संजय कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त अधिकतर लोग नींद में थे। बस पलटने के बाद कोहराम मच गया। किसी को सिर में चोट आई तो किसी को पैर में। हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि बस हादसे में कोई यात्री गंभीर हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed