फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bus filled with greets entered into Khanti uncontrolled

बरातियों से भरी बस अनियत्रित होकर खंती में घुसी

Thu, 14 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bus filled with greets entered into Khanti uncontrolled
पाटन। बिहार थानाक्षेत्र में कानपुर-रायबरेली राजमार्ग पर सहीला माइनर के पास बुधवार को बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान 12 से अधिक बराती घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले जाया गया।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के ग्राम मनिकापुर से सुबराती शाह के लड़के निजाम की बरात बुधवार दोपहर रायबरेली जा रही थी। बरात दो बसों व कई छोटे वाहनों से जा रही थी। बिहार के आगे बरात पहुंची ही थी कि बस अंशिका ढाबा व सहीला माइनर के मध्य अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में घुस गई। पीछे से आ रहे बरातियों ने बस में फ ंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने एंबुलेंस से घायल बरातियों बुलाकी (70) पुत्र कासिम, असलम (25) पुत्र नौशाद व नाती 7 वर्षीय अकरम आदि को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर भेजा। दुर्घटना में अकठी निवासी कुलदीप (28) मनिकापुर के 20 वर्षीय अनवर पुत्र मुंशी व 16 वर्षीय आदिल आदि को भी चोटें आई हैं। बस में 50 लोग सवार थे। इनमें काफ ी लोगों को मामूली चोटें आई घटना के बाद बस का चालक व परिचालक भाग निकले। बरातियों ने चालक पर तेज गति से बस चलाने का आरोप लगाया। करीब एक घंटा बाद बरात दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों तीन लोग घायल
पाटन। थाना बारासगवर व बिहार क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बारासगवर थानाक्षेत्र के ग्राम गढ़ेवा निवासी राजू वर्मा पुत्र उमाशंकर खरझारा जा रहा था। खरझारा मोड़ पर पहुंचा ही था कि एक स्कूली बस ने टक्कर मार दिया। उसे गंभीर अवस्था में घायल होने पर पीएचसी बीघापुर भेजा गया। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। दूसरी घटना थाना बिहार के कानपुर-रायबरेली मार्ग में अंशिका ढाबे व गनेशीखेड़ा के बीच हुई। यहां दो बाइकों की टक्कर में रवींद्र कुमार (35) पुत्र शिव कुमार निवासी लालगंज चक रायबरेली एवं उमेश कुमार (37) पुत्र भवानी प्रसाद निवासी करदहा थाना मौरावां घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार घटना के बाद भाग गए। घायलों का इलाज पीएचसी सुमेरपुर में चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
वैन की टक्कर से बाइक सवार घायल
नवाबगंज। विकासखंड के कोटवा गांव निवासी गुड्डू पुत्र कमलेश व जितेंद्र पुत्र सूबेदार बुधवार को विकासखंड से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज राजमार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
युवक ने खाया जहर
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारनगर के मजरा पंचूपुरवा निवासी सियाराम के पुत्र मधुमेष (25) ने अज्ञात कारणों से जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। हालांकि घर वाले गलत दवा खा लेने की बात कह रहे हैं। संवाद

युवती गायब, गुमशुदगी दर्ज
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुदिकापुर निवासी सोहन ने पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि 8 नवंबर को उसकी 19 वर्षीय बहन ज्योति घर से कहीं चली गई है। कोतवाल केएन पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करके सीमावर्ती थानों से संपर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed