फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bus driver fell from the chassis of the truck, died

तेज रफ्तार ट्रक की चेचिस से उछलकर नीचे गिरा बस चालक, मौत

Sun, 28 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bus driver fell from the chassis of the truck, died
सफीपुर (उन्नाव)। तेज रफ्तार ट्रक की चेसिस ब्रेकर पर उछलने से उस पर बैठा बस चालक गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना खुर्जा के गांव शहबाजपुर निवासी प्रमोद (30) ऊगू से दिल्ली जाने वाली बस चलाता था। शनिवार को उसकी छुट्टी थी। वह खुर्जा से ही पड़ोसी गांव मुनी निवासी बाबी के साथ आम की नर्सरी पौधे लेने सफीपुर आया था।

वापसी के दौरान दोनों ऊगू स्थित बस स्टॉप तक पहुंचने के लिए एक ट्रक की चेसिस पर बैठ गए। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सराय एखतियारपुर गांव के परिषदीय विद्यालय के सामने ब्रेकर पर चेसिस उछली तो प्रमोद पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। बस का चालक अरविंद मौके पर पहुंचा। बाबी ने परिजनों को सूचना दी। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed