फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bus crises

चुनाव के लिए पूर्वांचल गईं 40 बसें

Fri, 25 Feb 2022 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
bus crises
पिकअप लोडर से यात्रा करने को मजबूर महिलाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में पांचवें चरण के होने वाले मतदान के लिए जिले से 40 बसें भेजी गईं हैं। इससे दिल्ली, लखनऊ व कानपुर रूट पर बसों की संख्या कम हो गई है। अब ऐसे में जिले में लोगों को सफर करने में परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में पूर्वांचल के 12 जिलों की 61 विधानसभा क्षेत्रों में 27 फरवरी को मतदान होना है। इन जिलों में पुलिस फोर्स ले जाने के लिए गुरुवार को उन्नाव डिपो ें कुल 79 बसों में 40 बसें भेज दी गईं। यह बसें अभ नौ मार्च की रात को वापस लौटेंगी। बसें कम होने से लोकल रूट में उन्नाव-बांगरमऊ, पुरवा, मौरावां, भगवंतनगर के साथ दिल्ली व लखनऊ जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

एआरएम मो. असफाक ने बताया कि पूर्वांचल में मतदान के लिए 40 बसें भेजी गई हैं। अलग-अलग मार्गों में बसों की संख्या घटाई गई है। लोकल मार्गों पर चक्कर बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि दैनिक यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर जाने वाली दस बसों को घटाया गया है। वहीं लखनऊ-कानपुर मार्ग पर बीस बसें कम की गई हैं। लोकल रूट पर छह व पूर्वांचल जाने वाली चार बसों को घटाया गया है। आगामी दिनों में सबसे अधिक लखनऊ व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
उन्नाव/बांगरमऊ। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में बसों के जाने से वाहनों की कमी हो गई है। इससे सवारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार को यात्री सड़क किनारे घंटों वाहनों का इंतजार करते दिखे। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह दिक्कत रही।
लखनऊ बाईपास पर सुबह यात्रियों को घंटो वाहनों का इंतजार करना पड़ा। बांगरमऊ से हरदोई, उन्नाव, लखनऊ व संडीला मार्ग पर यात्री वाहनों का इंतजार करते दिखे। कई लोगों ने ट्रक, लोडर व टेंपों का सहारा लिया।

उन्नाव। पांचवे चरण के विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जिले से 738 पुलिस कर्मियों को प्रतापगढ़ भेजा गया है।
गुरुवार सुबह पुलिस लाइन से इन्हें रवाना किया गया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने चुनाव ड्यूटी पर भेजे जा रहे सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने सभी से मुस्तैदी से ड्यूटी करने और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस दौरान एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ कृपाशंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)

पुलिस लाइन से बसों को रवाना करते एसपी दिनेश त्रिपाठी। संवाद

पुलिस लाइन से बसों को रवाना करते एसपी दिनेश त्रिपाठी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed