{"_id":"67c0a966553ef7bfb00b8687","slug":"bus-collides-with-container-parked-on-expressway-eight-injured-unnao-news-c-221-1-uno1001-127530-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर से बस टकराई, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर से बस टकराई, आठ घायल
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर खंभौली गांव के पास हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : स्रोत:पीआरवी
गंजमुरादाबाद। 40 श्रद्धालुओं को प्रयागराज से लेकर गुजरात लौट रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे पर सड़क घेरकर खड़्रुे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
गुजरात के जिला राजकोट के थाना मोरवी के गांव माधापार से 40 श्रद्धालुओं को लेकर स्लीपर बस सोमवार को प्रयागराज संगम गई थी। महाशिवरात्रि पर्व पर स्नान करने के बाद सभी घर लौट रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के खंभौली गांव के पास सुबह सात बजे सड़क घेरकर खड़े कंटेनर से बस पीछे से टकरा गई। श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। यूपीडा और पीआरवी ने बस का दरवाजा क्षतिग्रस्त होने से इमरजेंसी दरवाजे और खिड़कियों को तोड़कर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
घायल शारदा बेन (60) पत्नी रंझोर भाई, कुलदीप (21) पुत्र भरत भाई, दामजी (60) पुत्र राघवजी, शांताबेन (62) पत्नी मोवजी, मोहन भाई (41) पुत्र हीरा भाई, शारदा बेन (50) पत्नी प्रवीन भाई, ऊषा बेन (55) पत्नी जोसुक भाई और नरेंद्र भाई (61) पुत्र चप्पू भाई को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। यूपीडा ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को रास्ते से हटवाया और श्रद्धालुओं को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पहले से खड़े कंटेनर से स्लीपर बस पीछे से टकराई थी। आठ सवारियां घायल हुईं थीं, उनका सीएचसी में इलाज कराया गया है।