{"_id":"913bb6a121636a9ace1f92afb8269d25","slug":"buried-under-the-wall-two-lady-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार के नीचे दबकर देवरानी, जेठानी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार के नीचे दबकर देवरानी, जेठानी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। जर्जर दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। इसकी चपेट में आकर एक बच्चा व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के गांव भवानी खेड़ा निवासी ज्ञान यादव की पत्नी नीलू (35) घर के पास बनी एक दीवार के पास बैठी थी। उसकी जेठानी अनीता (40) भी खेत में काम कर रहे पति जय सिंह को खाना देकर लौटने के बाद वहीं बैठ गई। अचानक बगल की दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
दीवार गिरने से दोनों महिलाएं उसके नीचे दब गईं। इसकी सूचना मिलने पर गांव वाले वहां पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा पास में ही मौजूद मृतका नीलू का छह वर्षीय बेटा भूपेंद्र व एक अन्य युवक नरेश भी दीवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन