फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Budget was given to keep villages clean... has been gathering dust for two years

Unnao News: गांवों को स्वच्छ रखने के मिला था बजट... दो साल से धूल फांक रहा

Tue, 11 Jun 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 11 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Budget was given to keep villages clean... has been gathering dust for two years
उन्नाव। ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने में अफसरों ने लापरवाही बरती। दो साल पहले सोख पिट व कंपोस्ट गड्ढे बनवाने के लिए आया 3.82 करोड़ का बजट खाते में पड़ा धूल फांकता रहा। अब यह धनराशि को शासन को वापस हो सकती है।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में एसएलडब्ल्यूएम (ठोस, तरल अपशिष्ट प्रबंधन) के तहत सोख व कंपोस्ट गड्ढे बनवाने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में बजट मिला था। एसएलडब्ल्यूएम में दो चरणों में 77 व 57 गांव चिह्नित करके बजट दिया गया था। इस धनराशि से ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सोख पिट व कंपोस्ट गड्ढे बनाए जाने थे। हालांकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के शुरू होने के दो माह बाद भी 57 ग्राम पंचायतों में 3.82 करोड़ रुपये (क्रेडिट लिमिट) खर्च नहीं हो सके। इसका सीधा सा अर्थ है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार गांव को स्वच्छ बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि बजट खर्च नहीं हो पा रहा। अब पंचायतीराज निदेशक ने इसे गंभीरता से लिया है और डीपीआरओ को भेजे गए पत्र में 15 जून तक हर हाल में बजट का व्यय नियमानुसार कराने के आदेश दिए हैं। पत्र के बाद डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने संबंधित सचिव व प्रधान को चेतावनी भी दी है। कहा है कि एसएलडब्ल्यूएम में पड़ी धनराशि को हर हाल में निर्धारित तिथि तक खर्च कर दें। इसके बाद भी यदि बजट वापस होता है या ग्राम पंचायत में देनदारी के लिए भुगतान रह जाती है तो इसकी जिम्मेदारी दोनों पर तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इनसेट-----------
ब्लाक और ग्राम पंचायतों के नाम जहां खर्च नहीं हो सका बजट
1-बांगरमऊ: गौरिया कला, कुरसठ, शादीपुर
2-बिछिया : तारगांव, तौरा, रुपऊ, कोरारीकला, हुसैननगर, डीह, पड़रीकला, नेवरना व ओरहर
3-फतेहपुर चौरासी : सैंता, बारीथाना, तकिया निगोही, बड़सर
4-गंजमुरादाबाद : असायसा, रुरीसादिकपुर व बेवल इस्लामाबाद
5-हिलौली : मवई, हिलौली, लउवासिंहनखेड़ा, अकोहरी, गुलरिहा, संदाना, पारा
6-मियागंज : माखी, मियागंज, आसीवन
7-नवाबगंज : कुसुंभी, अजगैन, भौली, बिरसिंहपुर, जैतीपुर
8-पुरवा : चमियानी
9-सफीपुर : मेथीटीकुर, सफीपुर ग्रामीण, उनवा
10-असोहा : कांथा, सहरावां व मिर्रीकला
11-औरास : मिर्जापुर
12-सिकंदरपुर कर्ण : मगरवारा, बेथर, मसवासी, मजरा पीपरखेड़ा गैर एहतमाली, शेशपुर नरी, बंथर
13-सिकंदरपुर सरोसी : रउकरना, थाना, परियर, देवाराकला, ख्वाजगीपुर, पतारी, भदेवना
14-सुमेरपुर : बिहार व पाटन
----
इंसेट
मवई में सबसे ज्यादा 39.05 लाख और मिर्जापुर में मात्र 209 रुपये शेष
हिलौली की ग्राम पंचायत मवई में सबसे ज्यादा 39.05 लाख रुपये शेष हैं। दूसरे नंबर पर 36.30 लाख की धनराशि के साथ हिलौली ग्राम पंचायत है। माखी में 24.72 लाख हैं। इसके अलावा, औरास के मिर्जापुर में मात्र 209 रुपये शेष हैं। लउवासिंहनखेड़ा में 22.87 लाख, अकोहरी में 19.76 लाख, तारगांव में 18.65 लाख, रउकरना में 14.72 लाख, गुलरिहा में 13 लाख, संदाना में 12.85 लाख, पाटन में 11.33 लाख शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed