फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brother-in-law dies due to vehicle collision, brother-in-law Gambhir

वाहन की टक्कर से बहनोई का मौत, साला गंभीर

Tue, 26 Jul 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies due to vehicle collision, brother-in-law Gambhir
असोहा। थाना क्षेत्र के मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर असरेंदा मोड़ के पास सोमवार देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साला गंभीर रूप घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के रामपुर निवासी राजेंद्र उर्फ सोनू (28), चचेरे साले बेहटा गांव निवासी सूरज के यहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से रामपुर जा रहे थे। असरेंदा मोड़ के पास वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से राजेंद्र के सिर में गहरी चोट आ गई। कालूखेड़ा चौकी इंचार्ज राजेश दीक्षित ने दोनों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सूरज का इलाज चल रहा है। राजेंद्र लुधियाना में फैक्टरी में काम करता था। उसका छोटा भाई नागेंद्र सऊदी अरब गया है। वह 15 दिन पहले छोटे भाई से मिलने गांव आया था। हादसे से पत्नी रीमा, मां सावित्री, पिता तेज बहादुर बदहवास हैं। एसओ राजकुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed