फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brother-in-law dies, brother-in-law injured in road accident on expressway

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में साले की मौत, जीजा घायल

Thu, 14 Mar 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies, brother-in-law injured in road accident on expressway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी सुरक्षा जाली से टकरा गई। हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा जीजा घायल हो गया।
आजमगढ़ जिले के थाना तरवा के गलवा गांव निवासी राहुल दुबे (28) मऊ जिले के थाना मोहम्मदाबाद के गांव रियाम निवासी साले शिवम मिश्रा (20) के साथ बाइक से लखनऊ से आगरा जा रहे थे। बाइक बहनोई राहुल चला रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में रसूलपुर रूरी गांव के पास पीछे बैठे साले शिवम मिश्रा को अचानक झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर में लगी लोहे की सुरक्षा जाली से टकरा गई। जाली की धार से शिवम मिश्रा की गर्दन में गहरी चोट आई, जबकि बहनोई घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा और पीआरवी ने दोनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। बहनोई राहुल का इलाज चल रहा है। बेहटामुजावर थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed