फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brother and sister-in-law got the retarded person's land in their name

Unnao News: भाई-भाभी ने मंदबुद्धि की जमीन कराली अपने नाम

Tue, 05 Dec 2023 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister-in-law got the retarded person's land in their name
पाटन। बारासगवर थाना क्षेत्र के दुंदपुर गांव निवासी वृद्धा ने अपने बेटे, बहू समेत पांच पर धोखाधड़ी कर रुपये और जमीन हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में सुनवाई न होने पर एसपी के आदेश पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन



दुंदपुर गांव निवासी राजेश्वरी मिश्र की ओर से एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसका पति उप्र पुलिस सेवा से 2012 में सेवा निवृत हुए थे। साल 2016 में उनकी मौत हो गई थी। पीड़िता के नौ बच्चों में पांच बेटे और चार बेटियां हैं। इसमें बेटा रमेश उर्फ रामू जन्म से मानसिक मंदबुद्धि और अविवाहित है। वह रमेश को अपने साथ रखती है।
विज्ञापन




पीड़िता के मुताबिक रमेश कई गाटा संख्या में भू स्वामी भी है। बेटे के मंदबुद्धि होने से उसके भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रार्थिनी ने एसजेएस इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मो. शोएब, मो. जुनेद और मो. सोहेल से अमौसी एयरपोर्ट के पास बिजनौर गांव के निकट प्लाटिंग में 10 लाख रुपये कीमत का प्लाट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाट का भुगतान भी तीन लाख नगद और सात लाख रुपये चेक के माध्यम से किया था। तीनों ने प्लाट का बैनामा कराकर एक माह के अंदर बनाने की प्रति उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन उसके छोटे बेटे ज्ञानेश मिश्रा उर्फ ज्ञानू ने एसजेएस कंपनी के निदेशकों से मिलीभगत कर प्लाट का बैनामा अपनी पत्नी ज्योति मिश्रा के नाम करा लिया। इतना ही नहीं ज्ञानेश और उसकी पत्नी ज्योति मंदबुद्धि बेटे रमेश को प्लाट की रजिस्ट्री के लिए उपनिबंधक कार्यालय बीघापुर जाने के लिए राजी कर लिया और बद नियती से बिना कोई प्रतिफल दिए पीडि़ता के मंदबुद्धि पुत्र के स्वामित्व की समस्त कृषि भूमि धोखाधड़ी से अपने नाम करा ली।




पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के बेटे ज्ञानेश उसकी पत्नी ज्योति, एसजेएस इंफ्रा बिल्डर्स से मो. शोएब, मो. जुनेद और मो. सोहेल के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed