फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brick laden high speed tractor with trolley overturned in the canal

Unnao News: ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली सहित नहर में पलटा

Sat, 22 Apr 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 22 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Brick laden high speed tractor with trolley overturned in the canal

विज्ञापन
मौरावां। पुरवा-मौरावां मार्ग पर बिसहा तिराहा के निकट बने लिंक मार्ग पर ढाल होने से तेज रफ्तार ईंट लदा ट्रैक्टर ट्राली सहित नहर में पलट गया। ट्रैक्टर ट्राॅली क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक और श्रमिक बाल बाल बच गए। घटना के बाद दोनों मौके से भाग निकले।
रायबरेली जिले के खीरो थानाक्षेत्र के गांव डुमटहर स्थित एक भट्ठे से ईंट लादकर चालक ट्रैक्टर लेकर मौरावां थानाक्षेत्र के गांव जंबूरपुर जा रहा था। पुरवा-मौरवां मार्ग पर पर बसहा तिराहा के निकट लिंक मार्ग पर ढलान होने और ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने से वह ट्राॅली सहित उसी में जाकर पलट गया।
विज्ञापन

जंबूरपुर पंचायत के पूर्व प्रधान छोटे सिंह ने बताया कि घटना में ट्रैक्टर चालक और परिचालक को तो मामूली चोटें आई हैं। लेकिन वह भाग निकले। ट्रैक्टर और ट्राॅली में अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जंबूरपुर जाने वाला मार्ग पर काफी ढलान है। इससे वाहन की रफ्तार अपने आप बढ़ जाती है। पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोगों को खतरे से गुजरना पड़ रहा है। कहा कि इसी रास्ते से अन्य लोडेड वाहन व स्कूली बसों का प्रतिदिन आवागमन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed