{"_id":"680a7d64dac598af310124bc","slug":"both-the-accused-who-fled-with-diesel-from-the-petrol-pump-in-a-car-were-arrested-and-turned-out-to-be-history-sheeters-unnao-news-c-221-1-uno1001-130071-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पेट्रोल पंप से डीजल लेकर भागे कार सवार दोनों आरोपी गिरफ्तार, निकले हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पेट्रोल पंप से डीजल लेकर भागे कार सवार दोनों आरोपी गिरफ्तार, निकले हिस्ट्रीशीटर
Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुरवा। मंगतखेड़ा स्थित पेट्रोलपंप से 41 हजार का डीजल लेने के बाद बिना रुपये दिए भागे कार सवार दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयोग की गई कार व अन्य सामान बरामद किया है। कार में लिखा नंबर कानपुर की बाइक का निकला। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी हैं।
पुरवा कोतवाली के मंगतखेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप से 25 मार्च की सुबह कार सवार दो युवकों ने प्लास्टिक के डिब्बों में 41,700 रुपये का 440 लीटर डीजल भरवाया था और बिना रुपये दिए भाग गए थे। पेट्रोल पंप मालिक राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया तो दो नंबर संदिग्ध मिले थे। दही-पुरवा मार्ग पर ऊंचगांव किला के पास वाहन चेकिंग के दौरान घटना में प्रयोग कार दिखने पर उसे रोक लिया।
जांच में रजिस्ट्रेशन नंबर कानपुर की एक बाइक का निकला। आरोपियों ने अपना नाम अतुल सिंह और आशेंद्र सिंह निवासी मनऊखेड़ा थाना बिहार बताया। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। रायबरेली जिले के कई थानों में डीजल चोरी के मामले दर्ज हैं।