फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Book released

पुस्तक का विमोचन किया

Tue, 23 Dec 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 23 Dec 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Book released

भारत के हर नागरिक को संविधान के तहत मौलिक अधिकार प्राप्त है, जिसमें व्यक्ति को स्वतंत्रता तथा गरिमा के साथ समाज में बराबरी के साथ जीने का हक है। ईश्वर से प्राप्त धूप, हवा, पानी पर सबका समान अधिकार है। समाज के लोग अधिकार के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन शुरू कर दें तो समाज में निश्चित रूप से बदलाव दिखेगा।

विज्ञापन


यह बातें मौलिक अधिकार एसोसिएशन द्वारा एक गेस्ट हाउस में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अपर जिला जज आरएन सिंह ने कहीं। इस दौरान ‘सर्वजन अधिकार मानव अधिकार’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज आरएन सिंह ने कहा कि समाज में विघटनकारी शक्तियां बढ़ गई हैं। इसलिए अच्छे लोगों का संगठन आवश्यक है।
विज्ञापन


संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस गहलौत ने कहा कि हमारा तथा इस संस्था का प्रयास है कि समाज को दिशा मिले। हम जरूरतमंदों के लिए हर समय तैयार हैं। संस्था के सभी सदस्य एक परिवार के समान हैं। राष्ट्रीय सचिव डॉ. केएन तिवारी ने कहा कि हम समाज के हर क्षेत्र में अपनी उपस्थित दर्ज कराएंगे। मामला चाहे स्वास्थ्य का हो या विधि का। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, जय नारायण त्रिपाठी, शैलेंद्र शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. आरएन सिंह, राजीव शर्मा, शमशेर खान, गोपालराम मिश्र, गिरीश मिश्रा, जावेंद्र तिवारी, देवेंद्र कुमार मिश्रा, राजकुमारी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed