फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bodies of two people, including a grocery shopkeeper, found hanging

Unnao News: परचून दुकानदार सहित दो के फंदे से लटके मिले शव

Mon, 13 Apr 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 13 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two people, including a grocery shopkeeper, found hanging
बीघापुर/ फतेहपुर चौरासी। अलग-अलग क्षेत्रों में परचून दुकानदार सहित दो के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस की जांच में एक की मौत का कारण परिजन नहीं बता पाए। दूसरे में युवक के शराब के लती होने के साथ चार दिन पहले मायके गई पत्नी के न आने से भी परेशान होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पहले घटनाक्रम में बीघापुर कोतवाली के ओसियां निवासी कल्लू यादव (55) गांव में ही परचून की दुकान किए थे। विवाहित बेटी गुड़िया ने बताया कि और कोई न होने से पिता घर पर अकेले ही रहते थे। रविवार सुबह उनका शव दुकान के पास पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने देखा तब मुझे भी घटना का पता चला। बताया कि उसकी मां करीब 10 साल पहले पिता को छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

कोतवाल राजपाल ने बताया कि जांच की गई है, अभी कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव खुशरूपुर निवासी राजू (38) का शव रविवार को घर में चौखट में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मां शिवरानी ने बेटे को फंदे से लटका देख बेहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने बताया कि बेटा शराब का लती था, चार दिन पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। उसके न आने से परेशान था। उसके बेटा और बेटी हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हीरालाल की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed