फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Board Examinations head, missing arrangements in

बोर्ड परीक्षाएं सिर, केंद्र में व्यवस्थाएं नदारद

Sat, 13 Feb 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 13 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Board Examinations head, missing arrangements in

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होने जा रही हैं, लेकिन अभी भी कई परीक्षा केंद्रों में इंतजाम के लिए बजट रोड़ा बन है है। हाल यह है कि कई केंद्रों में फर्नीचर तक दुरुस्त नहीं हैं। दर्जनों केंद्रों में पानी का इंतजाम नहीं है। अरसे से खराब पड़े हैंडपंप अब तक दुरुस्त नहीं कराए जा सके। केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि परीक्षा के लिए कोई अलग से बजट नहीं आता है। कक्षा 9,10,11 व 12 के छात्र-छात्राओं की फीस से ही इंतजाम किए जाते हैं। उसमें भी इतना धन नहीं आ पाता कि व्यवस्थाएं चाक चौबंद कराई जा सकें।

विज्ञापन

बानगी के तौर पर सदर स्थित अटल बिहारी इंटर कालेज को लें। 18 फरवरी से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षाओं में इस स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए सीटें टूटी हैं। अभी तक सीटों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। स्कूल में जो हैंडपंप लगा है वह भी खराब है। स्कूल प्रबंधन बोर्ड परीक्षाओं से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की बात कह रहा है। इसी तरह शहर के रानी शंकर सहाय परीक्षा केंद्र में एक कमरे में फर्नीचर बनने के लिए पड़ा हुआ है। स्कूल में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि कुछ फर्नीचर टूटा हुआ है। उसे बनाने के लिए बढ़ई से कहा गया है। शनिवार से वह आकर काम करेगा। परीक्षा की शुुरुआत होने तक फर्नीचर बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना भी फेल
बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता रहे इसके लिए पिछले वर्ष परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश शासन ने दिए थे। निर्देश के बाद तीन अच्छे प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर अन्य किसी भी स्कूल में सीसीटीवी नहीं लगाए गए। प्रधानाचार्यों की माने तो सीसीटीवी लगाने में लगभग पचास हजार रुपये का खर्च आएगा। सरकार ने सीसी टीवी लगाने के लिए कोई बजट तो दिया नहीं सीसीटीवी कैसे लगाए जा सकते हैं। ऐसे में यह योजना भी फेल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले डीआईओएस
परीक्षा कराने के नाम पर कोई अलग से बजट नहीं आता। कई मदों में पैसा होता है उसी से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाती  हैं। फिलहाल जो बजट है उसी से काम किया जा रहा है। - देवकी सिंह, डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed