फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Board Exam

बोर्ड परीक्षा की तैयारी

Sun, 15 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 15 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Board Exam
उन्नाव। 19 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों की कमी सामने आ सकती है। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अभी कई इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों ने कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र डीआईओएस कार्यालय नहीं भिजवाए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा शुरू होने में मात्र चार दिन बाकी हैं, लेकिन अभी तक कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र नहीं बन पाए हैं। जबकि डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए थे कि 14 फरवरी तक हर हाल में अपने विद्यालय के टीचरों के परिचय पत्र कार्यालय भिजवा दें।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा का काम देख रहे बाबुओं की माने तो अभी तीस प्रतिशत विद्यालयों के ही प्रधानाचार्यों ने परिचय पत्र भिजवाए हैं। उनमें मुहर लगाकर कार्ड भेज दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए कक्ष निरीक्षकों के आई-कार्ड में हस्ताक्षर के लिए दो दिन और बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों की माने तो 15 व 16 फरवरी को और आईकार्ड में हस्ताक्षर किए जाएंगे। 17 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी है। उसके बाद 18 फरवरी को परीक्षाकेंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था भी की जानी है।

इस संबंध में बात करने के लिए डीआईओएस सफीक मोहम्मद सिद्दीकी के मोबाइल पर फोन मिलाया गया तो उनका मोबाइल बंद आया।

बेसिक से मांगे गए 1100 कक्ष निरीक्षक
उन्नाव। इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्यों द्वारा कक्ष निरीक्षकों का ब्यौरा समय से न भेजे जाने के बाद डीआईओएस ने परिषदीय विद्यालयों से ग्यारह सौ कक्ष निरीक्षक दिए जाने के लिए बीएसए को शुक्रवार को पत्र लिखा है। पत्र मिलने के बाद बीएसए ने जिले के सोलह विकासखंडों के बीईओ को एक-एक प्रति भेज दी है।


एक दिन में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कैसे हो पाएगी यह एक बड़ा सवाल है। नियमानुसार बेसिक के टीचरों का डाटा डीआईओएस कार्यालय अब तक पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रविवार को बीआरसी बंद रहने के साथ ही मंगलवार को भी बंद रहेगी। बीच में केवल सोमवार को ही विद्यालय व बीआरसी खुलने हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed