{"_id":"4f4512e97d3d4518d81e1581da9ea974","slug":"board-exam-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी की जांच में कक्ष निरीक्षकों के पास मिले मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी की जांच में कक्ष निरीक्षकों के पास मिले मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। परीक्षा केंद्रों में लगे कक्ष निरीक्षक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गुरुवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने जांच की तो एक केंद्र में 6 कक्ष निरीक्षकों के पास मोबाइल बरामद किए। एक अन्य केंद्र में एक छात्रा को नकल के साथ पकड़ा। वहीं एक अन्य सचल दल ने भी एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा करवाई जा रही थी। इसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुत्ता सिंह ने जिले के पांच परीक्षा केंद्रों आर्यावर्त गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजेहरा सोहरामऊ, श्यामलाल इंटर कालेज नवाबगंज, राजकीय इंटर कालेज चमरौली, अटल बिहारी इंटर कालेज उन्नाव व राजकीय महिला इंटर कालेज उन्नाव में छापामारी की। जेडी सुत्ता सिंह ने बताया कि आर्यावर्त गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजेहरा सोहरामऊ में 6 केंद्र निरीक्षकों के पास मोबाइल पाए गए।
सभी मोबाइल को जिला विद्यालय निरीक्षक को हस्तगत करते हुए किसी भी परीक्षा केंद्र पर छात्र व टीचर को मोबाइल न लाने के निर्देश का सख्ती से पालन किया जाए। इसके अलावा अटल बिहारी इंटर कालेज में गृह विज्ञान की परीक्षा दे रही एक छात्रा के पास नकल पकड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। इसके अलावा जिले के एक अन्य शिक्षक रामचंद्र सिंह के संरक्षण में जांच कर रहे सचल दल ने डीवीडीटी इंटर कालेज में एक छात्र के पास बड़ी मात्रा में नकल सामग्री मिली। छात्र के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।