फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BMP and RSS loggerheads, walked sticks

बीएमपी और आरएसएस कार्यकर्ता भिड़े, चलीं लाठियां

Sun, 22 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 22 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
BMP and RSS loggerheads, walked sticks
उन्नाव। बजट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी से भड़के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए।
विज्ञापन


आईबीपी चौराहा पर तीखी नोकझोंक के बाद बड़ा चौराहा पर दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं में लाठियां चल गईं। मारपीट में दोनों पक्ष के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


आम बजट का विरोध कर रही बहुजन मुक्ति पार्टी ने रविवार को कलेक्ट्रेट के पास धरना देकर जुलूस निकाला। दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोग नव संवत्सर के मौके पर पथ संचलन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमपी के कार्यकर्ताओं की ओर से जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी को लेकर आईबीपी चौराहा पर हिंदू संगठन के लोगों से विवाद हो गया। हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं के मुताबिक जुलूस के दौरान बीएमपी कार्यकर्ता  हिंदू भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक नारेबाजी कर रहे थे।

इसका विरोध किया तो बीएमपी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। इसके बाद जैसे ही बीएमपी का जुलूस बड़ा चौराहा पर पहुंचा। तभी पथ संचलन करते हुए जा रहे आरएसएस आमने-सामने हुए हिंदू युवा वाहिनी और बीजेपी कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं।

हालांकि मारपीट में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जुलूस की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। इस संबंध में भी कार्रवाई की जाएगी।

स्वयं सेवकों से कोई विवाद ही नहीं हुआ
आरएसएस के जिला प्रचारक रविशंकर ने बताया कि उनका या उनके स्वयं सेवकों का किसी से कोई विवाद या मारपीट नहीं हुई। जब पथ संचलन करते हुए बड़ा चौराहा पहुंचे तो वहां पहले से ही कुछ लोग जुलूस में लगाए जा रहे नारों का विरोध कर रहे थे। यह महज एक संयोग है कि जिस समय मारपीट हो रही थी उसी दौरान उनका संचलन भी वहां से गुजर रहा था।


कार्यकर्ताओं पर किया गया हमला
बीएमपी के जिला प्रभारी धर्मेंद्र चंद्र आजाद का कहना है कि हमला आरएसएस के लोगों ने किया। इसमें उनके एक कार्यकर्ता को चोट आई है। कुछ और कार्यकर्ता भी चुटहिल हुए हैं। वह कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed