फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bloom met face laptop

लैपटॉप मिले तो खिले चेहरे

Sat, 21 May 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 21 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bloom met face laptop
मंच पर मौजूद लैपटॉप के साथ छात्राएं, - फोटो : अमर उजाला
 निराला प्रेक्षागृह में  शुक्रवार को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2014 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास 393 छात्र-छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स, मेडिकल एंड हेल्थ राज्यमंत्री ने लैपटॉप दिए। लैपटॉप मिलते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यमंत्री सुधीर रावत ने कहा कि देश तरक्की तभी करेगा जब बच्चों को सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान होगा। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे लाने के लिए मुख्यमंत्री ने लैपटॉप योजना की शुरुआत की । पिछली सरकारों ने बच्चों के हक का पैसा मूर्तियों में लगा दिया। सपा सरकार में जिन बच्चों को लैपटॉप मिला है, वह मन लगाकर पढ़ाई करें।
विज्ञापन


एमएलसी सुनील यादव ने कहा कि ग्रामीण बच्चों को टेक् नोलॉजी से जोड़ने के लिए लैपटॉप योजना की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में जिले में 536 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाना है। इसमें इंटरमीडिएट में 90.4 अंक तक के 217 व हाईस्कूल में 600 में न्यूनतम 536 अंक लाने वाले 217 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप शुक्रवार को दिया जाना था। इसमें सीबीएसई बोर्ड के 40 व आईसीएसई के 20 छात्र-छात्राओं समेत 393 को लैपटॉप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैपटॉप कम पड़ जाने से रायबरेली से 233 व जौनपुर से 232 लैपटॉप मंगाकर वितरण कराया गया। इस दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी नेहा पांडेय, सीडीओ संजीव सिंह, डीआईओएस देवकी सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार यादव व सपा नेता भगौती प्रसाद के अलावा टीचर व कर्मचारी मौजूद रहे।

खाकी व खादी की लोग कर रहे बुराई
एमएलसी सुनील यादव ने कहा कि आज खाकी व खादी की लोग बुराई कर रहे हैं। समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो इन दोनों वर्दी वालों को बदनाम किए हैं। ऐसा है नहीं । लोगों को सोच बदलनी होगी। सभी खाकी व खादी वाले एक जैसे नहीं होते। खादी वालों को अपनी छवि समाज के सामने अच्छी प्रस्तुत करनी होगी। यह दोनों ड्रेस चाहे जैसी हों, समाज के लोगों का काम भी इन दोनाें के बगैर नहीं चलता।




ए वन ग्रेड होेने के बाद भी लैपटॉप के लिए भटके छात्र
केंद्रीय विद्यालय के ए वन ग्रेड वाले बच्चों को लैपटॉप दिया जाना था। इनमें आठ बच्चों को लैपटॉप दिया गया। ए वन ग्रेड पाने वाले हाईस्कूल वर्ष 2014 के छात्र अभिषेक सिंह, शिवांगी तिवारी व ऐश्वर्य सिंह को लैपटॉप  नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत राज्यमंत्री से की। राज्यमंत्री ने डीआईओएस को बुलाकर लैपटॉप दिए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed