फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   block

अनियमितताओं की जांच करने पहुंची टीएसी

Sun, 03 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
block
पाटन। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत पोरई में विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं की शिकायत ग्राम विकास मंत्री से करने के बाद रविवार को टीएसी (टेक्निकल ऑडिट कमेटी) जांच अधिकारी ने गांव में बनवाए गए आवास, शौचालय व मनरेगा से हुए कामों का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

टीएसी जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत पोरई के दुर्गागंज में बने आवास, शौचालयों व मनरेगा के कार्यों की जांच की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिए गए प्रधानमंत्री आवासों, शौचालय व मनरेगा कामों में ग्राम प्रधान ने धांधली की। आवास के नाम पर 20-20 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया। जांच अधिकारी ने ग्रामीणों के लिखित बयान लिए। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणाें की शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जांच अधिकारी की भूमिका बताई संदिग्ध
पोरई गांव निवासी सत्येंद्र सिंह, हरिश्चंद्र, मोहन, नितिन, पंकज, मोनू सिंह जादौन का आरोप है कि जांच में कहीं न कहीं संदिग्धता है। जिन बिंदुओं पर आरोप लगाया था उसकी जांच ही नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना था कि अगर सही जांच न हुई तो भ्रष्टाचार की लड़ाई आगे तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed