फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bjp workers in tiranga yatra

हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवा भाजपाई, गूंजे जयकारे

Thu, 11 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
bjp workers in tiranga yatra
उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने बुधवार को वाहन जुलूस निकाला। रास्ते में वंदे मातरम् व भारत माता की जय का उद्घोष किया। वहीं कई जगह तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

नार्मल स्कूल मैदान से वाहन जुलूस को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने हरी झंडी दिखाई।
सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ निकले। यात्रा हरदोई ओवरब्रिज से डीएम कार्यालय, कचहरी, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधी नगर तिराहा, पीडी नगर, गदनखेड़ा और लखनऊ बाईपास से होकर गुजरी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, बांगरमऊ के श्रीकांत कटियार, सफीपुर के बंबालाल दिवाकर, मोहान के बृजेश रावत, भगवंतनगर के आशुतोष शुक्ला, पुरवा के अनिल सिंह मौजूद रहे। उधर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय गौतम के नेतृत्व में एसपी कार्यालय के पास से बड़े चौराहे तक हर घर तिरंगा के प्रचार प्रसार के लिए पैदल रैली निकाली गई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमर रतन चौधरी, आशुतोष भारती, प्रदीप, आदर्श गौतम, संजय रावत, नरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एमएलसी रामचंद्र प्रधान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा लखनऊ की नौ और उन्नाव की छह विधानसभा क्षेत्रों के साथ तीन लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी। 75 किमी की यात्रा कई जगह होकर उन्नाव मुख्यालय पहुंचीं।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी झलका देश प्रेम
सफीपुर। विधायक बंबालाल दिवाकर, एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व कर्मचारियों के साथ तिरंगा रैली निकाली।
पुरवा नगर पंचायत कार्यालय से एसडीएम अजीत जायसवाल व ईओ केएन पाठक की अगुवाई में रैली निकाली गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू, बीडीओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी संघ पुरवा के ब्लॉक अध्यक्ष पुत्तनलाल पाल आदि मौजूद रहे। वहीं सीएचसी में आशा व संगिनी ने मिलकर मानव शृंखला बनाई। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक शिवाकांत तिवारी, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
देरशाम पुरवा विकासखंड परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराकर ट्रायल किया गया। ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी, बीडीओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव व एडीओ पंचायत रवींद्र प्रसाद मौजूद रहे। बाल विकास परियोजना सिकंदरपुर सरोसी की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। देशभक्ति गीतों व कविताओं के माध्यम से तिरंगा लगाने का प्रचार-प्रसार किया गया। एडीओ पंचायत विनोद वर्मा मौजूद रहे। (संवाद)
अमृत सरोवरों पर होगा दीपोत्सव, बनाई जाएगी मानव शृंखला
उन्नाव। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि इस मौके पर विकास खंडों में निर्मित अमृत सरोवरों पर 75 की आकृति में दीपोत्सव एवं मानव शृंखला बनाई जाएगी। बीडीओ सुमेरपुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी तहसील, थाना, विकासखंड, सामुदायिक/प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्रों को रंगीन झालरों से सजाया जाएगा। जनपद में गंगा नदी के किनारे स्थित सभी घाटों पर देश की एकता एवं अखंडता की थीम पर आधारित आरती का आयोजन किया जाएगा। (संवाद)
नगर पालिका ने 30 हजार झंडे और मंगवाए
उन्नाव। हर घर तिरंगा के लिए नगर पालिका की टीम लगी हुई हैं। इनके द्वारा लोगों को तिरंगा बांटा जा रहा है। साथ ही सभासदों को भी तिरंगा दिया गया है। वहीं नगर पालिका में झंडे कम पड़े गए है जिस पर उन्हें मंगाया जा रहा है।
नगर पालिका ने हर घर तिरंगा के लिए चार लाख का बजट बनाया है। जिसके चलते पहले 17 हजार फिर 13 हजार झंडे आए। शहर के लिए नगर पालिका ने 30 हजार 600 घरों के लिए तिरंगा की व्यवस्था की है। तिरंगा वितरण के लिए आठ टीम लगाई गई हैं। साथ ही सभासदों को भी तिरंगा दिया गया है। नगर पालिका में कुल 48 हजार घर पंजीकृत हैं और उस हिसाब से तिरंगा कम आए हैं जिसे लेकर ईओ ने और झंडे मंगाए हैं। ईओ ओम प्रकाश ने बताया कि झंडे कम पड़े रहे हैं तो उन्हें मंगाया गया है। हर घर में तिरंगा लगे इसका पूरा प्रयास है।

क्रॉस कंट्री रेस होगी
उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। पुरुष पांच किलोमीटर व महिलाएं तीन किलोमीटर की रेस में शामिल होंगी।
उपक्रीड़ाधिकारी आरडीपाल ने बताया कि क्रॉस कंट्री रेस सुबह सात बजे से पुलिस लाइन से शुरू होगी। डीएम आवास होते हुए लखनऊ बाईपास स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर के पास जाकर समाप्त होगी। ध्वजारोहण के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आयु का कोई प्रतिबंध नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed