{"_id":"57f159264f1c1bd31c574a24","slug":"bjp-mp-shachi-maharaj-gave-sarchastic-remark-on-cong-v-president-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पप्पू’ को अब पता चला कि मोदी अच्छा काम कर रहे -साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पप्पू’ को अब पता चला कि मोदी अच्छा काम कर रहे -साक्षी महाराज
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sachi participated in sanitation drive
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वह रविवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। सांसद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान मोदी ने ढाई साल में पहला अच्छा काम किया, बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इसीलिए तो ‘मैं उन्हें राजनीति का पप्पू कहता हूं’। वहीं अभिनेता सलमान खान के बयान पर सांसद ने कहा कि अब आतंकियों को सर्टिफिकेट क्या सलमान खान देंगे। बोलेऽ जब हम पाक से अपने संबंध खत्म कर रहे हैं तो वहां के कलाकारों से हमारा क्या रिश्ता। उन्होंन कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आतंकियों का पैसा लगा हुआ है, शायद इसी के दबाव में वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के करवासा में ओजस उड़ान फाउंडेशन के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद साक्षी महाराज भी मौजूद रहे।