फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bjp mp sakshi maharaj said maulabi after reading kalma killed 40 lakh muslims

सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल: श्रीकृष्ण महोत्सव में बोले- कलमा पढ़-पढ़कर मौलवियों ने मरवाएं 40 लाख मुसलमान

Wed, 01 Sep 2021 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 Sep 2021 09:36 PM IST
सार

साक्षी महाराज ने कहा कि ताजिए में यह कहते हैं कि हाय हुसैन हम न हुए। हुसैन को मारने वाले कौन थे। कहा कि ये लोग तालिबानी सोच के लोग हैं। यह धरती के दुश्मन हैं। अफगानिस्तान से भगा दिए गए तो हिंदुस्तान आ गए। अब यदि हिंदुस्तान उन्हें भगा दे तो समुद्र में डूब मरने के अलावा उनके पास कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
bjp mp sakshi maharaj said maulabi after reading kalma killed 40 lakh muslims
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरपुर सरोसी के जंगे नगर चौराहे पर सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा मंगलवार शाम को आयोजित श्रीकृष्ण महोत्सव में सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया। कहा कि अब तक लगभग 40 लाख मुसलमानों का कत्ल हुआ है। कोई मुसलमान हो तो कान खोलकर सुने। यह चालीस लाख मुसलमान किसी आरएसएस या बजरंगदल वाले ने नहीं मारे। बल्कि कलमा पढ़-पढक़र मौलवियों ने मरवाए हैं। 

विज्ञापन


कहा कि ताजिए में यह कहते हैं कि हाय हुसैन हम न हुए। हुसैन को मारने वाले कौन थे। कहा कि ये लोग तालिबानी सोच के लोग हैं। यह धरती के दुश्मन हैं। अफगानिस्तान से भगा दिए गए तो हिंदुस्तान आ गए। अब यदि हिंदुस्तान उन्हें भगा दे तो समुद्र में डूब मरने के अलावा उनके पास कोई जगह नहीं है। कहा कि हिंदुस्तान स्वतंत्र रहे आनंद में रहे इसके लिए प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी का रहना जरूरी है।
विज्ञापन


इससे पहले गत रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने अलीगढ़ स्थित उनके मैरिस रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। वहां कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने का विरोध कर रहे लोगों को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि कुछ आस्तीन के सांप हैं, जो तालिबान सोच रखते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कल्याण सिंह के निधन पर एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने शोक व्यक्त किया था। इस पर कुछ लोगों ने एएमयू कैंपस में पोस्टर चिपकाकर विरोध जताया था। 

साक्षी महाराज ने कहा था कि तालिबान सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। कल्याण सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब विवादित ढांचा तोड़ा गया था, लेकिन था तो मंदिर ही।


बाबर ने मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई। कल्याण सिंह ने सुधार का काम किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से एक युग का अंत हुआ है। उन्हीं के नेतृत्व में मैंने राजनीति में प्रवेश किया। यहां तक की यात्रा का नेतृत्व कल्याण सिंह ने ही किया। आज दुनिया का सबसे भव्य व दिव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है तो उसका श्रेय केवल कल्याण सिंह को जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed