{"_id":"2ee3851b15991f00235039579b4ddd61","slug":"bjp-members-were-on-the-picket-voter-list-manipulation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी पर भाजपाइयों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर भाजपाइयों ने दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा (उन्नाव)। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर भाजपाइयों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। यहां भाजपा विधान परिषद के नेता हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि यदि सूची की गड़बड़ी ठीक न की गई तो भाजपा सदन में काम रोको प्रस्ताव लाएगी। एसडीएम को एक छह सूत्री मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा प्रदेश में जब-जब सपा सरकार आई है। तब-तब बडे पैमाने पर धांधली हुई है। चारों तरफ घोर अराजकता व भय व्याप्त है। थानों में सपा के कार्यालय बन गए हैं। अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा इसे सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।
विज्ञापन
पुरवा क्षेत्र में ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं, जो यहां निवास कर रहे हैं, जबकि ऐसे व्यक्तियों के नाम जोड़े गए हैं जो गैर जनपद के निवासी हैं। धरने देने के बाद भाजपाइयों ने तहसील में एसडीएम प्रशांत भारती को 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें मर्दनपुर, हरदी. रामाअमरापुर, सैदपुर, लउवा सिरवइया, रामपुर पश्चिम गांव, सरवन भूलेमऊ, विशुनखेडा, भदनाग, बचरौली, कसरौर, मवई, असरैंदा, खेरवा व समाधा आदि गांव में मतदाता सूची में धांधली दूर करने की मांग की। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
धरने में गंगाप्रसाद शुक्ला, रामप्रकाश लोधी, रामचंद्र लोधी, राजेंद्र पाल, रजनीश, संतोष शुक्ला, रमेश बाजपेई, संजय गुप्ता, सर्वेश पांडे, रितेश द्विवेदी, सोनू मिश्रा व त्रियुगी नारायन बाजपेई आदि रहे।