फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bjp members in against of

राहुल के बयान पर भड़के भाजपाई

Sun, 09 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 09 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
bjp members in against of
put on fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

उन्नाव।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा में जबरदस्त विरोध है। भाजपा जिला संगठन ने विरोध जताते हुए कई जगह पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और सांकेतिक शवयात्रा निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहर के बड़ा चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जवानों के खून की दलाली की बात करके राहुल गांधी ने सेना की वीरता का अपमान किया है। आज हमें अपनी सेना और प्रधानमंत्री दोनों पर गर्व है। भाजपाइयों ने राहुल गांधी की शवयात्रा निकाली फिर पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपाई राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर जिला महामंत्री विपिन मिश्र, सरोज सिंह, अनुराग अवस्थी, नूतन सिंह, पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह, विजय द्विवेदी, मनोज निगम, सुशील तिवारी, अमित त्रिपाठी, मनोज मिश्र, रत्नेश सिंह व बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तिरंगा लहराते हुए बाइक रैली निकाली
बांगरमऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष के आह्वान भाजपा नेता नीरज गुप्ता के नेतृत्व में नगर के नानामऊ तिराहे पर युवाओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया। हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष कीर्तिमान गुप्ता, सक्षम गुप्ता, अभिषेक सैनी, नवल दीप, गोविंद कुशवाहा, रामविलास, दिनेश प्रजापति, सूरज बाबा, हरिवंश तिवारी, गौरव शुक्ल, योगेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। अचलगंज में बदरका गांव के लोगों ने बाइक रैली निकाली। जिसमे मौजूद करीब एक सैकड़ा लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयघोष के नारे लगाए। लोगों ने इसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर पप्पू मिश्र, पूर्व प्रधान राकेश शुक्ल, सुनील मिश्र, अभय शुक्ल, जगदीश अवस्थी, लक्ष्मीशंकर मिश्र, शुभम बाजपेई, कुशल मिश्र, अमित शुक्ल, सोनू, सत्यम अवस्थी, रजत पांडेय, राज यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed