फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bjp celibrates sthapna diwas

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

Thu, 07 Apr 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
bjp celibrates sthapna diwas
उन्नाव। भाजपा कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सांसद डॉ. साक्षी महाराज व जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा ने पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यालय पर लगी एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। जिलाध्यक्ष ने कहा 50 हजार नए कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जनपद में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने अंत्योदय को समस्त कार्यकर्ता गांव-गांव लेकर जाएंगे, इसका सभी प्रण लें।
विज्ञापन

जिले के सभी 27 मंडलों में मंडल अध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। घरों में भी झंडे लगाए गए। इसके बाद सभी नॉर्मल स्कूल पहुंचे, जहां सभी कानपुर उन्नाव मार्ग से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, अरुण सिंह, जिला महामंत्री विपिन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र कुशवाहा, विमला कुरील, महेश चंद्र दीक्षित, अनिल कुशवाहा, अनुराग अवस्थी व मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला आदि मौजूद रहे। सिकंदरपुर कर्ण स्थित वाटिका में कार्यकर्ताओं ने संस्थापकों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक भगवंतनगर आशुतोष शुक्ला भी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष अजय बाजपेई, महामंत्री रमेश सिंह, राघवेंद्र लोधी, उपाध्यक्ष सुरेश साहू, प्रशांत तिवारी, विमल तिवारी आदि मौजूद रहे। बीघापुर नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित पटेल, सूरज शुक्ला, कृष्ण कुमार यादव, धीरेंद्र पासवान व गोलू गुप्ता आदि मौजूद रहे। गंजमुरादाबाद नगर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद रैली निकाली गई। यात्रा जय श्रीराम के नारों के साथ नगर में भ्रमण कर हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंची। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार, पुनीत गुप्ता, अरविंद सिंह, मधू तिवारी, कैलाश शुक्ला, रामसजीवन यादव, लाखन सिंह यादव, दयाराम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed