फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike riding youth dies due to collision with truck

Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 12 Oct 2024 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with truck
उन्नाव। गदनखेड़ा बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाया था। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव इटौली निवासी प्रांशू (19) पुत्र सुरेश कुमार बाइक से साथी दीपू के साथ सोनिक में रहने वाले उसके रिश्तेदार के घर गया था। दीपू वहीं रुक गया। रात करीब 9:30 बजे प्रांशु बाइक से अपने घर इटौली जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed