फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike riding youth dies due to collision with bus

Unnao News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 30 Oct 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with bus
पुरवा। उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर पुरवा की ओर से आ रही प्राइवेट बस बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के गांव तौरा निवासी विश्वनाथ सिंह का बेटा विकास (22) मंगतखेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे की निर्माण एजेंसी पीएनसी में इन दिनों काम कर रहा था। बुधवार सुबह आठ बजे बाइक से काम पर जा रहा था।
विज्ञापन

उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर तौरा गांव के पास पुरवा की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल विकास को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह चार भाइयो में सबसे छोटा था। मां सोनेस्वरी, भाई भानू, ब्रजभान, विशाल सहित पूरा परिवार बेहाल है। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
-------------------
ब्रेकर से उछली बाइक, युवक की मौत

फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-दबौली मार्ग के अस्थायी ब्रेकर पर बाइक उछलने से युवक सिर के बल सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से आई चोट से उसकी मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के गांव बरधाई निवासी सुरेंद्र कठेरिया (28) मंगलवार रात कानपुर के थाना शिवराजपुर के गोड़रा गांव निवासी बहनोई रामनरेश के घर से लौट रहा था। कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर गोरीमऊ तिराहे के पास बने अस्थायी ब्रेकरों के बीच गिरकर घायल हो गया। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आई। घायल को सीएचसी लाए जहां रात दो बजे उसकी मौत हो गई। सुरेंद्र दिल्ली में मजदूरी करता था। पति की मौत से पत्नी नेहा और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

--



पुलिया के चौड़ीकरण कार्य के लिए बनाए गए अस्थायी ब्रेकर

कालीमिट्टी-दबौली मार्ग के साथ पुलिया के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। रास्ते में काम होने से अस्थायी ब्रेकर बनाए गए हैं। ब्रेकर इतने बड़े हैं कि तेज रफ्तार बाइक सवारों को चलाने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed