फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike riding youth dies due to car collision

Unnao News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 30 Nov 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to car collision
औरास। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर औरास थाने से कुछ दूर कार मोड़ते समय बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

थानाक्षेत्र के गोबरहा गांव के मूल निवासी दिनेश सिंह वर्तमान में कस्बे के श्यामनगर मोहल्ले में परिवार सहित रहते हैंं। बुधवार दोपहर दिनेश सिंह का छोटा बेटा पदुम सिंह (19) साथी राहुल के साथ बाइक से संडीला से औरास जा रहे थे। चकलवंशी संडीला-मार्ग पर थाने के सामने डस्ट पर खड़ी कार को चालक मोड़ रहा था।

तभी अचानक से स्टेयरिंग एकदम से मुड़ी और बाइक में टक्कर लग गई। घटना में बाइक चला रहा पदुम सिर के बल सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने पदुम को मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां मीरा सिंह, भाई ऋषि और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार कब्जे में है। चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed