फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike riding youth dies, companion injured in car collision

Unnao News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 12 Aug 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 12 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies, companion injured in car collision
फोटो-5-संजय पासवान फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
बीघापुर( उन्नाव)। ऊंचगांव-लालकुआं मार्ग पर रग्घूखेड़ा गांव के पास सोमवार रात नौ बजे कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के चिलौली निवासी संजय (35), गांव के मित्र सुरेंद्र कुमार (25) के साथ बाइक से सोमवार शाम बाजार गया था। रात नौ बजे घर लौटते समय ऊंचगांव-लालकुआं मार्ग पर रग्घूखेड़ा गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे संजय और सुरेंद्र सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिर में अधिक चोट लगने से संजय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोस्त सुरेंद्र ने बताया कि संजय इंदौर में प्राइवेट नौकरी करता था। रक्षाबंधन पर वह घर आया था। पति की मौत से पत्नी पिंकी, मां प्रतिमा और अन्य परिजन बेहाल हैं। दो बच्चों में नौ साल का अंश और सात साल की अंशिका है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार का पता लगाया जा रहा है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-5-संजय पासवान फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन

फोटो-5-संजय पासवान फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed