{"_id":"6654cce78d652376fa060969","slug":"bike-riding-worker-dies-due-to-collision-with-dumper-unnao-news-c-221-1-uno1001-114912-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत
Mon, 27 May 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 27 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
चकलवंशी। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर मेथीटीकुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया।
माखी थानाक्षेत्र के पुरवा गांव निवासी अनिल पाल उर्फ नन्हेलाल (30) दिल्ली में मजदूरी करता था। आठ महीने पहले वह गांव आया था, तबसे से यहीं रह रहा था। रविवार देर शाम वह चकलवंशी से कपड़े उठाने बाइक से गया था। साथ में उसका दोस्त पंडित खेडा निवासी मामा का साला श्यामलाल भी था। दोनों रात में बाइक से पुरवा लौट रहे थे।
संडीला-चकलवंशी मार्ग पर मेथीटीकुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहा अनिल उछलकर सड़क पर गिर गया और डंपर उसे कुचलते हुए निकल गया। जबकि पीछे बैठा श्यामलाल गंभीर घायल हो गया। दोनों को मियागंज सीएचसी लाया गया। घायल श्यामलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डंपर चालक मौके से भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।