{"_id":"65ff256954b35948eb0a5be4","slug":"bike-riding-uncle-dies-nephew-injured-in-collision-with-bus-unnao-news-c-221-1-uno1001-111989-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर झब्बूखेड़ा के पास बांगरमऊ की ओर जा रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर घायल हो गया।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव सैता निवासी मूलचंद्र का बेटा अजीत (20) भतीजे अनुज (14) पुत्र बहादुर के साथ माखी थानाक्षेत्र के गांव ढकिया हसनापुर जा रहे थे। कस्बे से दो किलोमीटर पहले उन्नाव से बांगरमऊ की ओर जा रही बस, ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक पर चढ़ गई।
हादसे में बाइक चला रहे अजीत की मौके पर मौत हो गई। जबकि भतीजा अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लिया है, चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
--
मृतक के भतीजे का था मुंडन, मातम में बदलीं खुशियां
पिता मूलचंद्र ने बताया कि मृतक चार बच्चों में सबसे छोटा था। वही खेती में हाथ बटाता था। पिता के मुताकि दूसरे नंबर के बेटे रामू के पुत्र का शनिवार को मुंडन था। उसी में शामिल होने के लिए रामू की सास माखी थानाक्षेत्र के ढकिया गांव निवासी शांती को लेने अजीत उनके घर जा रहा था। बेटे की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।