{"_id":"5f149e9f8ebc3e9fac41faec","slug":"bike-riders-robbed-woman-s-chain-unnao-news-knp5721405111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन छीनी
विज्ञापन
चेन स्ने चिंग की शिकार हुईं रागिनी तिवारी।
- फोटो : UNNAO
अचलगंज। थानाक्षेत्र के कोरारी के पास महिला के गले से सोने की चेन पीछे से बाइक सवार लुटेरों ने खींच ली। यह देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे लुटेरे हड़बड़ा गए और जल्दी भागने के चक्कर में बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद लुटेरे बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
शहर निवासी अनिल तिवारी पत्नी रागिनी के साथ बाइक से अकबरपुर गांव जा रहे थे। कोरारी के समीप पल्सर सवार लुटेरों ने पीछे से रागिनी के गले से चेन खींच ली। छीनाझपटी में पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। इसके बाद रागिनी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे लुटेरे हड़बड़ा गए और जल्दी भागने की कोशिश करने लगे। तभी जल्दबाजी में बाइक फिसल कर गिर गई। जिसे लुटेरे पकड़े जाने के डर से बाइक को वहीं छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। 112 नंबर पर सूचना देने पर कुछ ही देर में पहुंची पीआरवी ने जांच शुरू की।
एसओ अतुल तिवारी मौके पर पहुंचे और लुटेरों की बाइक को कब्जे में ले लिया। जांच में बाइक का एक्सेलरेटर का तार टूटा मिला। पुलिस को शक है कि इसी कारण बाइक फिसल गई और पकड़े जाने के डर से वह दोनों भाग निकले। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। जांच में सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।