फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider woman dies due to container collision

Unnao News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Thu, 20 Apr 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies due to container collision

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बीमार नाती को देखकर लौट रहे नाना नानी की बाइक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में नानी की मौके पर मौत हो गई। घायल नाना को बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव चकहनुमान निवासी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी (65) पत्नी मुन्नीदेवी (60) को बाइक से लेकर बुधवार सुबह हरदोई में बेटी प्रियंका के पुत्र अयांश के बीमार होने पर देखने गए थे। देर शाम लौटते समय हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मल्लावां के निकट कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में मुन्नी देवी उछलकर सड़क पर गिर गईं और मौत हो गई। वहीं राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को बांगरमऊ सीएचसी लाई।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित करने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं राजेंद्र कुमार की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। बेटे रिंकू की कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। एक अविवाहित बेटी अंशिका है। मां की मौत और पिता के गंभीर होने पर वह बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed