फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider woman dies after being crushed by a dumper

Unnao News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies after being crushed by a dumper
बेहटामुजावर। तकिया-गौरिया कला मार्ग पर कांटा गुलजारपुर गांव के पास मौरंग लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति और पुत्री घायल हो गए। घटना से गुस्साए परिजनों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ और एसओ ने जांच की। परिजन डीएम को बुलाने पर अड़ गए। सीओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब परिजन शांत हुए और डेढ़ घंटे बाद सड़क से हटे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव कांटा गुलजारपुर निवासी वसीक मंगलवार सुबह पत्नी शबनम (32) और छह साल की बेटी शिफा को बाइक में से खरीदारी के लिए निकले थे। सुबह 11 बजे वह घर से करीब 500 मीटर दूर गांव के बाहर तकिया-गौरिया कला मार्ग पर पहुंचा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से शबनम सड़क पर गिरी और डंपर के पहिए की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी शिफा के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पति वसीक भी घायल हो गए। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से नाराज ग्रामीण भड़क गए और तकिया-गौरिया कला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा के लिए डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस बीच पुलिस और महिलाओं में तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर सीओ पंकज सिंह एसओ रमेशचंद्र साहनी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। सीओ ने तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर दोपहर 12:45 बजे परिजन शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। इस दौरान जाम में फंसे वाहन सवार लोग घंटों धूप में परेशान रहे। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed