फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider student dies after colliding with truck on highway, brother injured

Unnao News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, भाई घायल

Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bike rider student dies after colliding with truck on highway, brother injured
अचलगंज (उन्नाव)। इंटर की परीक्षा देने बाइक से जा रहे दो सगे भाई उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़े भाई को परिजनों ने गंभीर हालत में लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों इंटर की परीक्षा देने बीघापुर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के बरदहा गांव निवासी कमलदास सूरत में नौकरी करते हैं। पत्नी रानी एक बेटी और दो बेटों के साथ शहर के आदर्शनगर मोहल्ले में किराये पर रहतीं हैं। बड़ा बेटा शिवपूजन (19) और छोटा बेटा शिवम (18) बीघापुर तहसील क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित भगवान बक्स सिंह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। सोमवार सुबह 8:30 बजे से गणित विषय की परीक्षा थी। परीक्षा देने के लिए सुबह करीब सात बजे दोनों बीघापुर तहसील क्षेत्र के आरबीएस इंटर कॉलेज बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक शिवपूजन चला रहा था। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बाबाखेड़ा के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने एक डंपर आने से बाइक अनियंत्रित होकर, बराबर में चल रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शिवम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शिवपूजन को रेफर किया गया। परिजन लखनऊ में इलाज करा रहे हैं। बहन शिवानी ने बताया कि बड़ा भाई के एक बार फेल हो गया था। इसी कारण दोनों इंटर में थे। अचलगंज थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। बड़ा भाई घायल है। घटना की जांच की जा रही है। चालक का पता लगाया जा रहा है। ट्रक में रेलवे का सामान लदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-----------------
परीक्षा केंद्र पहुंचने की जल्दबाजी भी हादसे की वजह
परीक्षा केंद्र पहुंचने की जल्दबाजी भी हादसे की वजह बनी। शहर से परीक्षा केंद्र की दूरी 45 किलोमीटर है। दोनों सुबह सात बजे शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बाबाखेड़ा के पास पहुंचे थे। उन दोनों को 8:30 से पहले परीक्षा केंद्र की 35 किलोमीटर दूरी और तय करनी थी। इसी वजह से वाहनों को ओवरटेक करते हुए तेजी से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे, तभी आगे चल रहा डंपर अचानक सामने आ गया और उससे बचने की कोशिश में तेज ब्रेक लगाने से बाइक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से टकरा गई।



पिता के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
अचलगंज। मृतक के पिता सूरत में होने और दो बेटों में एक की मौत और दूसरे के गंभीर होने से मां और बहन उसका इलाज कराने लखनऊ चली गईं। परिजन और रिश्तेदार पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव चले गए। घटना की सूचना पर पिता भी आ रहे हैं। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed