फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider Saraf died due to truck collision

Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सराफ की मौत

Mon, 24 Apr 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 24 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Saraf died due to truck collision
उन्नाव। दोस्तीनगर तिराहा के पास ट्रक की टकक्कर से बाइक सवार कानपुर निवासी सराफ की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कानपुर के जीटीरोड निवासी अमित कुमार वर्मा (35) सराफा व्यवसायी थे। वह दुकानों पर जेवरों की सप्लाई का काम करते थे। रविवार को वह पत्नी शिवांगी के साथ बाइक से उन्नाव आए और पत्नी को अपने मायके अजगैन कोतवाली के संदाना गांवा जाना था। इसके बाद अमित, सफीपुर कस्बा में दुकान खोले अपने साले सुशील सोनी व अन्य सराफाा व्यापारियों को जेवर देने के लिए चला गया। वह करीब तीन बजे उन्नाव-हरदोई रोड पर सदर कोतवाली के दोस्तीनगर तिराहा पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे एक खाली ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। युवक के पास से पुलिस को मोबाइल और कुछ ज्वैलरी मिली है। मृतक के मोबाइल से मिले फोन नंबरों के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के साले और अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। साले सुशील के मुताबिक मृतक अमित दो भाईयों में बड़े थे। पत्नी शिवांगी और एक बेटा व बेटी है। मौत की सूचना से घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। युवक के पास जो सामान था वह सुरक्षित है। लिखापढ़ी कर परिजनों को दिया जाएगा। फिर जैसी तहरीर मिलेगी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed