फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider MR collides with a dumper laden with ballast standing on the highway from behind, dies

Unnao News: हाईवे पर खराब खड़े गिट्टी लदे डंपर में पीछे से भिड़ा बाइक सवार एमआर, मौत

Mon, 15 Apr 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike rider MR collides with a dumper laden with ballast standing on the highway from behind, dies
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चमरौली गांव के पास सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे खराब डंपर में शनिवार रात बाइक सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) पीछे से भिड़ गया।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने डंपर नंबर के आधार पर अजगैन कोतवाली में तहरीर दी। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के दरौली गांव निवासी गोविंद बाजपेई (33) बॉक्सोन फार्मा कंपनी में एमआर था। वह लखनऊ में किराए का कमरा लेकर रहता था और वहीं काम करता था। रविवार को छुट्टी होने से शनिवार रात करीब 11 बजे वह बाइक से गांव जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली गांव के पास गिट्टी लदे खराब खड़े डंपर में बाइक पीछे से भीड़ गई। घटना में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। छोटे भाई शिवम बाजपेई ने डंपर नंबर के आधार पर तहरीर दी। रविवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बेटे की मौत से किसान पिता सर्वेश बाजपेई व मां उमेशा देवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। गोविंद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
अजगैन कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि हाईवे पर गिट्टी लदा डंपर अचानक से खराब हो गया था। चालक ने डंपर को सड़क के बाईं ओर किनारे खड़ा किया था। चारों ओर हरे पेड़ की डंडियों के साथ संकेतक भी लगाया था। इसके बाद वह मैकेनिक की तलाश में चला गया तभी बाइक सवार उसी डंपर में पीछे से टकरा गया।
हादसे का शिकार हुए गोविंद बाजपेई का विवाह बांगरमऊ के उतमानपुर में तय हुआ था। 20 फरवरी को मंगनी भी हो गई थी। नवंबर महीने में शादी तय थी। पिता सर्वेश ने बताया कि गोविंद ही परिवार चलाता था। उसने पहले अपनी छोटी बहन की शादी की थी। फिर अपनी करने जा रहा था।

नियमानुसार हाईवे पर खराब होने वाले वाहनों को सड़क से किनारे करने की जिम्मेदारी एनएचएआई की होती है। एनएचएआई को इसके लिए पेट्रोलिंग वाहन मिला हुआ है। उसके बाद भी रात में हाईवे की पेट्रोलिंग नहीं की जाती है। अगर ऐसा हो रहा होता तो शायद डंपर हटता और हादसा न होता। रेस्क्यू ऑपरेशन टीम इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि घटना से पूर्व खराब खड़े डंपर की सूचना आई थी। चालक से बात करने पर बताया कि खराबी ठीक कराने की कोशिश कर रहे हैं। इससे टीम को मौके पर जाने से रोक दिया गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद टीम ने रेस्क्यू कर डंपर हटवा दिया।

14जेएनडी06 : जुलाना में बारिश से बचाने के लिए मंडी में पड़ी गेहूं पर किसानों ने डाला तिरपाल। सं

14जेएनडी06 : जुलाना में बारिश से बचाने के लिए मंडी में पड़ी गेहूं पर किसानों ने डाला तिरपाल। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed