फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider mother dies in car collision, son injured

कार की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत ,बेटा घायल

Fri, 30 Sep 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider mother dies in car collision, son injured
नवाबगंज। लखनापुर-नवाबगंज संपर्क मार्ग पर नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहे बेटे के सिर पर चोट आने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के नवई गांव निवासी प्रेमनारायण चौरसिया की पत्नी रीता ( 45) बेटे आकाश (19) के साथ गुरुवार शाम बाइक से कांथा निवासी रिश्तेदार के घर जा रही थीं।
विज्ञापन

लखनापुर-नवाबगंज हाईवे से मार्ग के लिए मुड़ते समय नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। रीता की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं आकाश के सिर पर गंभीर चोट आने से घायल हो गया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। मां की मौत से बच्चे बेहाल हैं। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार सहित भाग निकला उसका पता लगाया जा रहा है।
-----
आकाश अपनी मां के साथ बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आकाश ने हेलमेट तो लगा रखा था, लेकिन हेलमेट की बेल्ट नहीं लगाई थी। इससे हादसे के वक्त उसका हेलमेट ठोकर लगने की वजह से निकल गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आने से वह घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।

हादसे के बाद रीता की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, आकाश घायलावस्था में काफी देर तक वहीं अचेत अवस्था में पड़ा रहा। करीब 20 मिनट बाद वहां से गुजरे राहगीर की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आकाश के पास से मिले मोबाइल की मदद से उसके परिजनों से संपर्क किया। हादसे की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed