{"_id":"69e522b17457d1348c08d424","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-referred-to-kanpur-unnao-news-c-223-1-ham1014-138886-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, कानपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, कानपुर रेफर
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। शनिवार की देर शाम शादी समारोह से वापस घर लौट रहे बाइक सवार को रमना पुलिया के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां से हालत नाजुक होने पर कानपुर हैलट रेफर किया गया।
बिवांर थानाक्षेत्र के ग्राम रतौली निवासी गोविंद वर्मा (55) शनिवार शाम शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुस्करा रोड स्थित गेस्ट हाउस गए थे। देर रात बाइक से गांव के लिए निकले थे। मुस्करा सड़क स्थित रमना पुलिया के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद सड़क किनारे गिरकर अचेत हो गए। आसपास के राहगीरों ने गोविंद को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को हालत नाजुक होने पर गोविंद को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।