{"_id":"6852f99acda3d87fb00756e7","slug":"bike-rider-father-and-son-died-in-a-collision-with-faizabad-telecom-wife-critical-unnao-news-c-12-1-knp1086-1156044-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। पुरवा-मौरावां मार्ग पर तुसरौर गांव के पास बुधवार सुबह 10 बजे अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद बाइक में टक्कर मार दी। वाहन सहित भागने की कोशिश में एक ई-रिक्शा को भी चपेट में ले लिया।
हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। ई-रिक्शा में बैठे सात यात्री भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में दो को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। एसडीएम और सीओ ने घायलों का हालचाल लिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया।
पुरवा-मौरावां मार्ग पर बुधवार सुबह मौरावां की ओर से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रेलर ने तुसरौर गांव के पास ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे उसके दाेनों पहिये निकल गए, चालक बाल-बाल बच गया। भाग रहे ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इससे पूरनदास खेड़ा निवासी आशीष (35) और उसके (10) साल के बेटे अंशुमन की मौत हो गई। साथ रही पत्नी ममता (33) घायल हो गईं। फिर उसी ट्रेलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद खंती में चला गया। घटना में ई-रिक्शा चालक मझखोरिया निवासी अमन अवस्थी (25), बीघापुर कठार की उर्मिला (55), मियांटोला की सबा (25), बारासगवर के नरपतिखेड़ा की शगुन (21), मसवानी टोला की जमीलुन्निशा (35) उनकी दो बेटियां अलसिफा (12) और अल्फिया (15) गंभीर घायल हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने अमन, जमीलुन्निशा और ममता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से अमन और ममता को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, सीओ अजय सिंह और तहसीलदार रामशंकर ने घायलों का हाल जाना। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि ट्रेलर कब्जे में है। चालक फरार है। शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं।