फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider farmer dies due to loader collision

Unnao News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider farmer dies due to loader collision
अजगैन। कोतवाली क्षेत्र के अजगैन-भौली मार्ग पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के नरायनपुर गांव निवासी मंजेश सिंह (35) मंगलवार को बाइक से नवाबगंज बाजार जा रहा था। नरायनपुर गांव के सामने चौराहे पर पहुंचा था। इस बीच हसनगंज की ओर से आ रहे लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन

जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। उसके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। मंजेश की मौत से परिजन बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी वीके मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद चालक लोडर सहित भाग गया था। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed