फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Thu, 06 Feb 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
बांगरमऊ/गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। क्षेत्र के संडीला मार्ग पर स्थित आरएस चौराहा के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रूरी निवासी सुंदरी पत्नी स्व. रमेश मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम गड़ेरियनपुरवा स्थित अपनी मौसी के घर गई थी। बुधवार दोपहर सुंदरी अपने मौसेरे भाई शिव प्रसाद पुत्र राजेंद्र के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में संडीला मार्ग पर आरएस चौराहा के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से सुंदरी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे शिवप्रसाद को गंभीर चोटें आई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने शिव प्रसाद की हालत नाजुक बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुंदरी के पति रमेश की 4 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतका अपने पीछे पुत्र विकास (14), आकाश (12), विशाल (10), आशीष (8) तथा पुत्री कोमल (6) को छोड़ गई है।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग की मांग करते हुए बांगरमऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास शव को रखकर हरदोई-उन्नाव राजमार्ग को जाम करने का प्रयास किया लेकिन आवागमन धीरे-धीरे चलता रहा। मृतका के एक पुत्र ने बताया कि उसके पिता रमेश कुमार रैदास पुत्र महावीर रैदास की तीन वर्ष पूर्व लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। जिसका मुकदमा मां ने गांव के कुछ लोगों पर लिखाया था। मुकदमा अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। बेटे ने पिता की मौत के जिम्मेदारों पर जानबूझ कर दुर्घटना में मां की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास हरदोई-उन्नाव राजमार्ग पर शव रखकर आवागमन प्रभावित किया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर समझाने का प्रयास किया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कृषक दुर्घटना बीमा योजन का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद लोग शांत हुए और 2 घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed