फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider dies due to dumper collision, fellow injured

Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 14 Apr 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 14 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to dumper collision, fellow injured
परियर। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र में गो संरक्षण केंद्र के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के चलते करीब आधा घंटा तक यातायात प्रभावित रहा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के कोरारी कला गांव निवासी संदीप सिंह (32) गांव में ही रहने वाले साथी अजीत सिंह (22) को बाइक से रेलवे स्टेशन उन्नाव छोड़ने जा रहा था। अजीत दिल्ली में मजदूरी करता है। गुरुवार को उसे दिल्ली जाना था, संदीप सुबह छह बजे बाइक से लेकर निकला था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी के मजरा भवानीखेड़ा गोसंरक्षण केंद्र के पास सामने से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे संदीप सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतों में फसल काट रहे किसान दौड़े लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही चालक डंपर सहित हरदोई की ओर निकल गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अजीत को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। संदीप तीन भाईयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई सुरेश सिंह की मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से मां चंपा व अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि मृतक संदीप के चचेरे भाई धर्मपाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed